बक्सर चौसा मार्ग पर महादेवा घाट के पास शनिवार को शाम अचानक दो टेम्पो की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। हादसा इतना जोरदार था कि दो लोग सड़क पर ही गिरकर तड़पने लगे। उसी समय वहां से गुजर रहे मुफस्सिल थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत ने बिना देर किए रुककर घायलों को अपने वाहन से सदर अस्पताल पहुंचाया।