तराना: _इंदौर में संत अचलानंद गीरी महाराज का स्वागत - तराना नगरवासियों सहित प्रदेश अध्यक्ष ने किया
Tarana, Ujjain | Jun 13, 2026 शनिवार शाम 5:00 बजे जोधपुर से पधारे श्री श्री 1008 सेन भक्ति पीठाधीश्वर संत सेनाचार्य श्री अचलानंद गीरी महाराज का इंदौर रेसिडेंसी पर भव्य स्वागत हुआ। श्री नारायणी सेना संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुनील वर्मा एडवोकेट ने साफा व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान गुरुदेव से 'मिशन 2028', सेन समाज के विकास और राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर 30 मिनट चर्चा हुई।