खरगोन। कलेक्टर सभागृह कक्षा में खंडवा-खरगोन संसदीय क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने शनिवार को अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक में विकासखंड बड़वाह, भीकनगांव एवं झिरन्या में चल रहे निर्माण कार्यों एवं शासकीय योजनाओं व कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों से कहा गया कि निर्माण कार्यों को समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं।