खरगोन में हवाई यात्रा का सपना जल्दी साकार होने जा रहा है। 12 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद सिनखेड़ा हवाई पट्टी पर एक बार फिर से विमान सेवाएं शुरू होगी। शनिवार को सांसद गजेंद्र पटेल और विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने 5.29 करोड रुपए की महत्वाकांक्षी परियोजना का भूमि पूजन किया। इस परियोजना के तहत हवाई पट्टी पर बाउंड्री वॉल और मेनगेट का निर्माण किया जाएगा।