खरगोन शहर के सुंदरनगर में मकर संक्रांति को लेकर हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में 300 से ज्यादा महिलाएं शामिल हुई। साथ ही भक्ति गीत संगीत का आयोजन भी हुआ। भगवान भोलेनाथ की स्तुति गीतों के माध्यम से सुहाग की दीर्घायु की कामना की गई। समाजसेवी लक्ष्मी नितेश आड़तिया ने कार्यक्रम की रूप रेखा बनाकर आयोजन रखा।