खरगोन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया। शनिवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित समारोह में सांसद गजेंद्र पटेल विधायक बालकृष्ण पाटीदार और जिलाध्यक्ष नंदा ब्राह्मने की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।