जंदाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत धांधूआ गांव से छत्तीसगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 6 लाख रुपये मूल्य के चावल गायब किए जाने के मामले में एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी जंदाहा थाना पुलिस के सहयोग से की गई।गिरफ्तार आरोपी की पहचान योगेंद्र चौधरी के पुत्र अमरनाथ चौधरी के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस आरोपी को साथ ले गई।