आगरा के ताजमहल में अर्जेंटीना की एक विदेशी महिला पर्यटक की साड़ी अचानक खुलने लगी, जिससे वह असहज हो गई. मौके पर तैनात UP पुलिस की महिला सिपाही गुड्डी देवी ने तुरंत संवेदनशीलता दिखाते हुए आगे आकर विदेशी महिला की साड़ी को सही तरीके से बांधा और उन्हें असहजता से बचाया