दुधि: बरसाती नाले में बहीं मां-बेटी, मासूम का शव मिला, मां की तलाश जारी है
सोनभद्र के अनपरा के औडिमोड क्षेत्र में एक महिला और उसकी आठ माह की बेटी तेज बहाव वाले प्राकृतिक नाले में बह गईं। घटना के बाद बच्ची का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि मां की तलाश अभी भी जारी है। अनपरा थाना क्षेत्र के औढ़ी मोड़ स्थित एमटीसी कैंप निवासी 27 वर्षीय सविता अपनी आठ माह की बेटी जिया के साथ शौच के लिए घर से निकली थी।