हुसैनगंज: कुतुब छपरा के पास टेम्पो की टक्कर से साइकिल सवार हुआ घायल
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कुतुब छपरा के समीप संध्या सात बजे टेम्पु की ठोकर से एक साइकल सवार जख्मी हो गया। जख्मी युवक को स्थानीय लोगों की मदद से सीवान सदर हॉस्पिटल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज किया गया। घायल हसनपुरा निवासी फारुक अली बताया जा रहा है। बताया जाता है कि फारुक अली हसनपुरा से सीवान की ओर जा रहा था तभी यह घटना हो गई।