जौनपुर: जौनपुर में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत हरियाली का संकल्प, 60.73 लाख पौधरोपण का लक्ष्य
उत्तर प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा रविवार की सुबह करीब 11 बजे से "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत जनपदभर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य कार्यक्रम विकास खंड करंजाकला के ग्राम काफरपुर में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव, एमएलसी बृजेश सिंह 'प्रिंशु' तथा