भगवान शिव के पावन पर्व महाशिवरात्रि को लेकर काशी नगरी एक बार फिर भोलेनाथ के जयकारों से गूंजने को तैयार है
भगवान शिव के पावन पर्व महाशिवरात्रि को लेकर काशी नगरी एक बार फिर भोलेनाथ के जयकारों से गूंजने को तैयार है। 15 फरवरी को मनाए जाने वाले इस महापर्व पर द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख काशी विश्वनाथ धाम में भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा विश्वनाथ 26 घंटे तक श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे।