बलरामपुर: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत फुलवरिया चौराहे पर जागरूकता अभियान चलाया गया, हेलमेट व यातायात नियमों की दी गई सीख
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026) तक चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत बुधवार को बलरामपुर के फुलवरिया चौराहा पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सड़क सुरक्षा माह के सातवें दिन संपन्न हुआ।