मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को अनूपपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री यहां अनूपपुर विधानसभा के विधायक बिसाहू लाल के पुत्र के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके निवास पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस अमला पूरी तरह से तैयारियों में जुट गया है। मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर ग्राम परासी में उतरेगा ।