लखीमपुर खीरी की तहसील क्षेत्र के मोहल्ला भूईपूर्वानाथ में सोमवार को गौ सम्मान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने गाय के बछड़े की विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रसाद तथा फूलमाला अर्पित कर गौमाता के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। कार्यक्रम बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं शामिल रही।