इगलास। तहसील क्षेत्र के गांव कजरौठ में श्मशान की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन ने सख्ती से हटवा दिया। कब्जा हटाए जाने की कार्रवाई से ग्रामीणों में संतोष का माहौल देखा गया।एसडीएम पारितोष मिश्रा ने बताया कि गांव कजरौठ स्थित गाटा संख्या 719, रकबा 0.0810 हेक्टेयर, जो कि श्मशान भूमि के रूप में दर्ज है, उसके एक आंशिक भाग पर अवैध कब्जा था।