बीना: ग्राम बसाहरी में दर्दनाक हादसा,खेत की तार फेंसिंग में दौड़े करंट से दो चचेरे भाइयों की मौत
Bina, Sagar | Jul 2, 2026 26 वर्षीय विकास मोंगिया, निवासी खोजाखेड़ी और उनके चचेरे भाई 35 वर्षीय प्रवेश मोंगिया, निवासी पथरिया जगन, किसी काम से बसाहरी आए थे। दोनों गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे शौच के लिए खेत की ओर जा रहे थे, तभी खेत के चारों ओर लगी तार फेंसिंग को छू गए। फेंसिंग में तेज करंट दौड़ रहा था। करंट लगते ही दोनों वहीं गिर पड़े और गंभीर रूप से झुलस गए।