हुज़ूर: भोपाल क्राइम ब्रांच ने जाली नोट बनाने वाले दो शातिर जालसाजों को किया गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Oct 14, 2024 क्राइम ब्रांच भोपाल ने जाली नोट बनाने वाले दो शातिर जालसाजों को गिरफ्तार किया है। उनका एक साथी फरारहै। आरोपियों ने एक व्यक्ति से 5.60 लाख रुपए की ठगी की है। उन्होंने झांसा दिया था कि 9.60 लाख रुपए के खर्च में 85 लाख रुपए के नोट तैयार कर देंगे। वारदात15 दिन पुरानी है। शिकायत मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।