जोधपुर: मंडोर स्थित कृषि विश्वविद्यालय से एक स्टूडेंट की OMR शीट हुई गायब, परीक्षा समन्वयक ने थाने में दर्ज कराया केस
जोधपुर के मंडोर स्थित कृषि विश्वविद्यालय में 2 जून को आयोजित हुई संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेट, प्री पिजी,PHD प्रवेश के एक अभ्यर्थी के OMR शीट गायब हो गई। मामला सामने आने के बाद विश्वविद्यालय परीक्षा समन्वयक मनमोहन सुंदरिया ने मंडोर पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया है।रिपोर्ट में सील बंद लिफाफे में एक OMR शीट कम होने का जिक्र किया गया है।पुलिस जांच में जुटी है।