रुद्रपुर के रम्पुरा में सोनिया होटल के पास व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा का स्थानीय लोगों के द्वारा पुतला फूंका गया और जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान पुतला फूंक रहे स्थानीय लोगों ने संजय जुनेजा पर छोटे व्यापारियों का विरोध करने का आरोप लगाया। गुरुवार दोपहर 1:30 बजे रम्पुरा में सोनिया होटल के पास पुतला फूंका गया है।