हुलासगंज: हुलासगंज ग्रिड उप केंद्र में शनिवार को मेंटेनेंस कार्य के कारण दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
ग्रिड उपकेंद्र हुलासगंज में 132 केवी फीडर, 33 केवी फीडर, ट्रांसफार्मर सहित अन्य इक्यूपमेंट में जारी मेंटेनेंस कार्य को लेकर शनिवार दिन में करीब 1 बजे से लेकर शाम करीब 5 बजे तक उक्त फीडर से संबंधित विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी जिसको लेकर विद्युत विभाग के कर्मियों के द्वारा शनिवार दिन में करीब 12 बजे यह सूचना उपलब्ध कराई गई और जानकारी दी गई।