श्री वीर माता माणिक कंवर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, शाहपुरा में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी की 164वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर निबंध, पोस्टर, स्लोगन, एकल गान एवं कविता प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया, छात्राओं ने सार्वजनिक स्थल पर दौड़ लगाई।