चोरखेदा में बीते दिन यूको बैंक शाखा प्रबंधक के साथ मारपीट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।दूसरा आरोपी ललन मंडल के घर पर सोमवार 3 बजे छापेमारी के दौरान पुलिस चोरी की दो ट्रैक्टर बरामद की।पुलिस उपाधीक्षक सह थाना प्रभारी श्यामानंद मंडल के नेतृत्व में की गई थी छापेमारी।फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार की जा रही छापेमारी।