जशपुर: जशपुर में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश, गर्मी से राहत के बीच जनजीवन प्रभावित
शनिवार शाम करीब चार बजे जशपुर जिले में मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने एक ओर लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर कुछ समय के लिए जनजीवन भी प्रभावित रहा। आंधी के चलते कई जगहों पर पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गईं और सड़कों पर पानी भरने से आवाजाही में दिक्कत हुई। हालांकि बारिश के बाद