आरा-जमीरा मार्ग पर शहर के टाउन थाना क्षेत्र के धरहरा सीमेंट फैक्ट्री के समीप मंगलवार की शाम बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने छात्र को गोली मार दी। जख्मी छात्र को गोली दाहिने साइड कंधे एवं दाहिने जांघ पर लगी है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज कराया जा रहा