कल्याण विभाग, चाईबासा द्वारा संचालित चक्रधरपुर स्थित आदिवासी कन्या छात्रावास की जर्जर स्थिति एक बार फिर सामने आई हैl छात्रावास भवन की छत का एक हिस्सा अचानक गिर जाने से छात्राओं और अभिभावकों में दहशत का माहौल हैl हालांकि राहत की बात यह रही कि जिस समय छत का हिस्सा गिरा, उस वक्त वहां कोई छात्रा मौजूद नहीं थीl