नवगछिया: घर में घुसकर मारपीट, छेड़खानी व ₹25 हजार लूटने का आरोप
झंडापुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया झंडापुर की एक महिला ने महिला थाना में आवेदन देकर चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, छेड़खानी और 25 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि 29 जून की रात आरोपित जबरन घर में घुसे, अभद्र व्यवहार किया और नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं और स्थानीय थाना में सूचना देन