चूरू: गांव नाकरासर में 30 वर्षीय व्यक्ति पर रुपयों की बात को लेकर लोहे के पाइप से हमला, घायल को जिला अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Jul 8, 2025 चूरू के गांव नाकरासर में रुपयों के लेनदेन की बात को लेकर 30 वर्षीय व्यक्ति पर लोहे के पाइप से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल को राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया। जहां चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज किया। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।