चूरू: गौरी कॉलोनी में 17 वर्षीय नाबालिग की हत्या मामले में 3 युवकों को गिरफ्तार, 8 लड़कों को किया गया निरूद्ध
Churu, Churu | Jul 8, 2025 चूरू में मोहर्रम के दिन गोरी कॉलोनी के 17 वर्षीय नाबालिग की हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए कोतवाली थाना पुलिस ने मंगलवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार और आठ नाबालिग लड़को को निरुद्ध कर लिया है। गिरफ्तार तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया गया है।