मनेर: गोरैया स्थान सूर्य मंदिर के पास कार की टक्कर में घायल बच्ची की इलाज के दौरान मौत
Maner, Patna | Apr 24, 2026 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरैया स्थान स्थित सूर्य मंदिर के पास एक कार की टक्कर से 8 वर्षीय रोशनी कुमारी एक बच्ची घायल हो गई। दुर्घटना में घायल हुई बच्ची को इलाज के लिए पटना के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की घटना की जानकारी मिलते ही परिवार वालों के बीच कोहराम मच गया है।