टेहरोली: उधारी के रुपए मांगने पर हिस्ट्रीशीटर ने कैंटीन चालक को पीटा, फतेहपुर के युवक ने एसएसपी से की शिकायत
उधारी के रुपए मांगने व समान उधार देने से मना करने पर दबंगों ने कैंटीन चालक के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका उपचार झांसी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। झांसी मेडिकल कॉलेज से एसएसपी कार्यालय पहुंचे सोनू ने शिकायती पत्र देकर उक्त दबंगो पर कार्रवाई की मांग की है।