कहरा: बखरी गांव के किसान छठ पर्व का बेसब्री से करते हैं इंतजार, कद्दू बेचकर ₹70000 तक कमा लेते हैं
Kahara, Saharsa | Oct 25, 2025 किसान रूपेश कुमार अकेले 5-6 कट्ठा में कद्दू की खेती करते हैं,किसान बताते हैं कि वे इस पल का बेसब्री से इंतजार करते है लोक आस्था का महापर्व का नहाय-खाय से पर्वा तक यह हमारी कमाई का मुख्य स्रोत होता है, 60 से 70 हजार की आय हो जाती है, जो परिवार चलाने में बड़ी मदद करती।" छठ पर्व के बाद वे दूसरी सब्जियों की खेती शुरू कर देते हैं, लेकिन कद्दू ही उनका आधार फसल है।