जगदलपुर: बस्तर जिला साहू संघ के चुनाव संपन्न, हरी साहू चुने गए जिलाध्यक्ष; पर्यवेक्षक मोती साहू ने दी चुनाव की विस्तृत जानकारी
रविवार को जगदलपुर के तेतरखुटी में साहू समाज के बस्तर जिला इकाई का चुनाव संपन्न हुआ । चुनाव प्रक्रिया को पूरा करवाने छत्तीसगढ़ साहू समाज की ओर से मोती साहू पर्यवेक्षक के रूप में जगदलपुर पहुंचे थे। चुनाव में हरी साहू दोबारा बस्तर जिला साहू समाज के अध्यक्ष चुने गए ।वहीं उपाध्यक्ष के रूप में भारती साहू निर्वाचित हुई।