जगदलपुर: ईस्ट कोस्ट रेलवे ने की 100 मिलियन टन माल की ढुलाई, 256 दिनों में हासिल की नई उपलब्धि; पिछला 288 दिनों का रिकॉर्ड तोड़ा
ईस्ट कोस्ट रेलवे के वाल्टेयर डिवीजन ने चालू वित्तीय वर्ष के दौरान 100 मिलियन टन (एमटी) से अधिक माल ढुलाई की है। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि, डिवीजन ने पिछले रिकॉर्डों को तोड़ते हुए एक नई उपलब्धि हासिल की है, जो वित्तीय वर्ष 2023-24 में दर्ज किए गए अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पार कर गई है।