पन्ना: पन्ना रथयात्रा महोत्सव की तैयारियां तेज, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश; सड़क, सुरक्षा और स्वच्छता पर रहेगा विशेष फोकस
Panna, Panna | Jun 16, 2026 पन्ना में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक श्री जगदीश स्वामी रथयात्रा महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ऊषा परमार ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों और मंदिर ट्रस्ट प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में रथयात्रा के सफल एवं गरिमामय आयोजन के लिए विभागवार जिम्मेदारियां तय करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।