पानीपत: पानीपत में राज्य स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव का आज समापन, 22 जिलों के 1600 छात्रों ने भाग लिया
पानीपत के आर्य कॉलेज में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव का आज समापन होगा। इस महोत्सव में हरियाणा के 22 जिलों के 1600 से अधिक सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी कला, संस्कृति और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में विद्यार्थियों ने हरियाणवी डांस, रागनी, लोकगीत, नाटक और सामाजिक संदेश देने वाली स्किट होती है।