गोलगप्पे का ठेला लगाने वाले रमेश बिधनू के औंधा गांव में किराए के मकान में रहते थे।बेटे अखिलेश ने गुरुवार शाम 6:00 बजे बताया कि उसके पिता ठेला लेकर जा रहे थे तभी कानपुर-सागर हाईवे स्थित माधवबाग के पास रमईपुर से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने पीछे से टक्कर मार दी,जिससे वह आगे चल रहे ई-रिक्शा में टकरा गए। सर और सीने में चोट की वजह से उनकी मौत हो गई।