सगड़ी: महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 12 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी
आजमगढ़ जनपद के महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई । घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई । सूचना मिलते ही महराजगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी । आदित्य निषाद (12 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय अशोक निषाद ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया ।