बक्सर: काली मंदिर के पास एनएच 922 पर स्कूटी सहित बेहोश मिला युवक, अस्पताल में हुई मौत
Buxar, Buxar | Mar 30, 2026 सड़क दुर्घटना में नगर के सोहनी पट्टी मोहल्ले निवासी एक युवक की मौत हो गई है। रविवार देर रात घटना हुई है। मिली जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार युवक राष्ट्रीय राजमार्ग 922 पर औद्योगिक थाना क्षेत्र के काली मंदिर के समीप अचेत अवस्था में गिरा मिला, जिसे पुलिस के द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसकी मृत्यु की पुष्टि कर दी।