जशपुर: जशपुर की चाय का बढ़ा स्वाद और सम्मान, हर्बल ब्लैक टी ऑर्थोडॉक्स से बनेगी नई पहचान
प्राकृतिक खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध जशपुर जिला अब अपनी खास चाय के स्वाद और गुणवत्ता से भी नई पहचान बना रहा है। जिले के सारुडीह स्थित चाय बागान में तैयार की जा रही नई वैरायटी हर्बल ब्लैक टी ऑर्थोडॉक्स स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक गुणों के कारण लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। शुरुआती चरण में तैयार की जा रही इस विशेष चाय को वजन घटाने, कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित