जबलपुर: जबलपुर के गढ़ा पुरवा में कबाड़खाने में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी; बुझाने में जुटी दमकल की गाड़ियां
संस्कारधानी के संजीवनी नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गढ़ा पुरवा इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां स्थित एक कबाड़खाने में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। हादसे की खबर मिलते ही दमकल विभाग की 5 से 6 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। फिलहाल, आग लगने के अज्