खैरथल एडीएम शिवपाल जाट की अध्यक्षता में सोमवार दोपहर 1 बजे जिला सचिवालय में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।इसमें विभागों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण को लेकर विशेष निर्देश दिए और कहा कि सभी शिकायतों का समाधान गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से किया जाना चाहिए। शिकायतकर्ताओं से बात करने को कहा गया।