कामां थानाधिकारी भरत सिंह ने बताया कि भारतपुर आईजी व डीग एसपी राजेश ओम प्रकाश मीणा के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पांच साइबर ठगों को गिरफ्तार कर एक विधि से संघर्ष बालक को निरूद्ध किया गया है। कब्जे से 10 मोबाइल फोन जप्त किए गए हैं। पुलिस द्वारा मामले में अनुसंधान जारी है। कार्यवाही का प्रेस नोट पुलिस ने गुरुवार शाम 6 बजे जारी किया है।