मंझनपुर: हिंदी दिवस पर करारी रिज़वी डिग्री कॉलेज में रचनात्मकता और संस्कृति का संगम, छात्रों ने भाषण और गीतों से बांधा समां
कौशाम्बी जिले के करारी स्थित रिज़वी डिग्री कॉलेज में रविवार को समय करीब 1 बजे हिंदी दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाषण, वाद-विवाद, कविता पाठ, निबंध लेखन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।