सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय ग्राम भटेखारी, कान्हीवाड़ा में आयोजित भव्य संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा में शामिल हुए और विधिवत कथा श्रवण किया। गुरुवार को विधायक ने भक्ति एवं श्रद्धा के वातावरण में क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। इस अवसर पर व्यासपीठ पर विराजमान कथावाचक महाराज का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।