भरतपुर: बेकाबू कार ने 10 लोगों को मारी टक्कर, गंभीर घायलों को भरतपुर किया रेफर
डीग जिले में एक बेकाबू कार ने 10 लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बृज परिक्रमा कर रहे 5 श्रद्धालु भी बुरी तरह घायल हुए हैं। घटना कामां थाने इलाके में बुधवार सुबह की है। पुलिस के अनुसार आरोपी ड्राइवर करीब 5 किलोमीटर तक कार दौड़ाता रहा। ड्राइवर मौके से फरार हो गया। गंभीर घायलों को भरतपुर के आरबीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।