डुमरांव: ईओ और उप सभापति ने नगर परिषद क्षेत्र के आधा दर्जन छठ घाटों का निरीक्षण किया, श्रमिकों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया
Dumraon, Buxar | Oct 23, 2025 डुमरांव नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर छठ पर्व को लेकर तैयारी जोरों पर है। गुरुवार की दोपहर 2 बजे नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राहुल धर दुबे एवं उप सभापति विकास ठाकुर ने शहर के प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया।