विष्णुगढ़: विष्णुगढ के राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में छात्रा गर्म पानी में गिरी, गंभीर रूप से घायल
विष्णुगढ़ राज्यकीयकृत कन्या मध्य विद्यालय में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई है। मंगलवार शाम 5 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार रसोइया के द्वारा मध्यान्ह भोजन का चावल पकाया गया और बचे हुए पानी को एक टब में रखा गया था। जिसमे गिरने से छात्रा मन्नू कुमारी पिता संजय कुमार उम्र करीब 7 वर्ष कमर के नीचे से एवं उसके दोनों हाथ झुलस गए हैं।