अमड़ापाड़ा: अमड़ापाड़ा-डूमरचिर पंचायत में चलंत लोक अदालत सह विधिक सेवा जागरूकता शिविर का आयोजन
Amrapara, Pakur | Nov 24, 2025 अमडा़पाडा़ प्रखंड क्षेत्र के डुमरचीर पंचायत भवन में सोमवार 11 बजे करीब झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पाकुड़ शेष नाथ सिंह एवं सचिव रूपा बंदना किरो के देखरेख में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।