कर्वी: चित्रकूट को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए 10 लाख की हॉर्टिकल्चर वॉल पेंटिंग परियोजना की शुरुआत
चित्रकूट को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए 10 लाख रुपये की लागत से हॉर्टिकल्चर थीम आधारित वॉल पेंटिंग कराई जा रही है। आज सोमवार दोपहर 1 बजे जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि कर्वी मुख्य पुल और प्रमुख मार्गों पर वॉल पेंटिंग से शहर की सुंदरता बढ़ाई जाएगी। सीआईसी चौराहा से धनुष चौराहा तक कार्य होगा। बुंदेलखंड की चितरी आर्ट भी शामिल की जा रही है।